भिवंडी के डॉ. नूर खान को मिला “चिकित्सा शिरोमणि पुरस्कार 2025” ।

Date:

■ भारतीय संस्कृति एवं प्रतिभा के पदवर्शी आलोक में मुंबई में हुआ भव्य सम्मान समारोह.

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी के सुप्रसिद्ध सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. नूर खान को “चिकित्सा शिरोमणि पुरस्कार – 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा सेवा (यौन रोग) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

यह सम्मान समारोह “वर्ल्ड वंडर्स पब्लिकेशन” एवं ” रेडियंट बुक ऑफ रिकॉर्ड और ज्ञान फाउंडेशन” द्वारा आयोजित “बाईसवें अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन – 2025” के अंतर्गत मुंबई में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

डॉ. नूर खान को यह पुरस्कार उनकी अद्वितीय सेवा, चिकित्सा कौशल, मानवीय दृष्टिकोण तथा नवाचार के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया है। वे न केवल भिवंडी बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर डॉ. खान ने कहा कि यह सम्मान उनके कार्यों की सामाजिक स्वीकृति है और वे आगे भी मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित रहेंगे।

समारोह में देश के कई गणमान्य लोग, संस्थानों के प्रतिनिधि, एवं सांस्कृतिक, साहित्यिक, चिकित्सा व शैक्षणिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एमपीएससी औषध निरीक्षक परीक्षा में प्रश्नपत्रिका फर्जीवाड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की...

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुजुर्ग कारोबारी से 75 लाख की वसूली।

मुंबई वार्ता संवाददाता नागपाड़ा इलाके में एक बुजुर्ग...