■ 6 दोपहिया वाहन जब्त, 4 अपराधों का हुआ पर्दाफाश.
मुंबईवार्तासंवाददाता/भिवंडी

भिवंडी शहर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, वहीं भिवंडी क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी राजुल नदीम अख्तर अंसारी, उम्र 24, आजाद नगर, मुंब्रा निवासी को गिरफ्तार कर उसके पास से छह दोपहिया वाहन जब्त करके चार अपराधों को सुलझाने में सफलता हासिल की है।


भिवंडी क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे ने बताया कि जब भिवंडी क्राइम ब्रांच नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज दोपहिया वाहन चोरी के मामले की समानांतर जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस कांस्टेबल साबिर शेख को मुंब्रा के एक संदिग्ध दोपहिया वाहन चोर के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने इस मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे को दी।
उनके मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीराज माली, धनराज केदार के नेतृत्व में सुनील सालुंके, नीलेश बोरसे, साबिर शेख, रंगनाथ पाटिल, किशोर थोरात, राजेश गावड़े, सुदेश घाग, अमोल इंगले, माया डोंगरे और सायली गंभेरा की पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर राजुल नदीम अख्तर अंसारी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ करने पर उसने नारपोली, निजामपुर, खड़कपाड़ा और माटुंगा पुलिस स्टेशनों में दर्ज दोपहिया वाहन चोरी के चार मामलों को कबूल किया।
क्राइम ब्रांच ने उसके पास से 1 लाख 77 हजार रुपये कीमत के छह दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।


