मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

रविवार रात भिवंडी के परोला रोड पर एक भयानक हादसा हुआ। ट्रक और बाइक की इस टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार का नाम संकेत पांडुरंग पाटिल (२८) है। यह हादसा तलावली नाका इलाके में हुआ और इस घटना से खोनी गांव में मातम पसर गया है।


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, संकेत पाटिल किसी काम से बाइक से भिवंडी की ओर जा रहे थे . इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से संकेत सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने संकेत पांडुरंग पाटिल (२८) को तुरंत भिवंडी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालाँकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही निज़ामपुर पुलिस मौके पर पहुँची और दुर्घटना का कारण बने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस दुर्घटना की आगे की जाँच कर रही है।


