मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह

भिवंडी शहर स्थित कामतघर के स्वर्गीय मोतीराम क्रीड़ा मैदान में श्री कृष्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी उमड़ पड़ी थी।विगत 13 वर्ष के से इसी स्थल पर हो रही कथा को श्रवण करने बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे इकट्ठा होते हैं ।


कथा के व्यास पीठ पर विराजमान भागवत भास्कर पंडित श्रीकांत मिश्रा जी महाराज जी (काशी) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला केवल कथा मानव जीवन को कर्म, भक्ति और ज्ञान देती हैं।उन्होंने कहा कि कृष्ण की सच्ची भक्ति अहंकार, माया और लोभ से मुक्ति मिलती है। प्रभु के दर्शन का मार्ग प्रशस्त होता है लेकिन भक्ति निः स्वार्थ होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि भागवत की कथा में सभी धर्म का सर निहित है भागवतकी कथा पूरी श्रद्धा से सुनने पर पूरे पाप नष्ट हो जाते हैं भागवत की कथा जो मन लगा करके लीन होकर के सुनता है परमात्मा उसकी जरूर सुनते हैं भगवान श्रीकृष्णा अपनी भक्तों की हर पल, हर घड़ी रक्षा करते हैं और उनकी मनोकामना को पूरी करते हैं। श्री कृष्ण संपूर्ण ब्रह्म हैं।
कथा के अंतिम दिन स्वामी जी के पिता श्री वीरेन्द्र मिश्रा जी, पूर्व नगरसेवक निलेश चौधरी, पूर्व उपमहापौर मनोज कटेकर, पूर्व नगरसेविका वंदना काटेकर युवा नेता तेजस काटेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह, श्याम लाल केसरवानी, भाजपा नेता पीडी यादव, इंद्र बहादुर सिंह, विनोद त्रिपाठी सुनील सिंह, भवन निर्माता राजेश शुक्ला, विजय मिश्र, शीतला प्रसाद मिश्र आदि ने महराज जी के मंच पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर भगवान श्री कृष्णा और रुक्मणी की भाव मनमोहन झांकी निकाल गई और मंच पर उनका पूजन किया गया।



राधे राधे