मुंबई मनपा चुनाव: युति में शुरू हुआ “चूहा-बिल्ली” का खेल।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महायुति और आठवाले के बीच गठबंधन की घोषणा होते ही दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच “चूहा- बिल्ली” का खेल शुरू हो गया है। जिन सीटों पर भाजपा और आठवले गुट के बीच समझौता हुआ है उन सीटों के भाजपा उम्मीदवार गायब हो गए हैं और भाजपा नेता उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठवले गुट (आर पी आई) ने भाजपा से मुंबई महानगर पालिका चुनावों के लिए 30 सीटों की मांग की थी। आखिरकार दोनों के बीच 17 सीटों पर साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर समझौता हो गया है। आठवले गुट ने वादे के अनुसार 13 सीटों से अपने उम्मीदवारों को हटा दिया है और भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन दे दिया है।

कुछ सीटों पर शिवसेना के घोषित उम्मीदवारों को भी पीछे ले लिया गया है लेकिन जिन 17 सीटों पर आठवले गुट के उम्मीदवारों को भाजपा उम्मीदवारों की जगह युति का उम्मीदवार बनाया गया है, उन सीटों के भाजपा उम्मीदवार नाम वापस लेने की बजाय गायब हो गए हैं।

एक ओर भाजपा नेता उम्मीदवार के पीछे पीछे चुनाव निशान वापस लेने के लिए भाग रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा के उम्मीदवार पार्टी निशान को बचाने के लिए फरार हो गए हैं। कुछ भाजपा उम्मीदवारों ने अपना फोन बंद कर घर से बाहर अंजान जगह चले गए हैं। जिससे उनसे संपर्क नहीं किया जा सके और उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख गुजराते ही वे वापस प्रकट हुए तो उनके पास पार्टी का निशान बना रहेगा।

इस “चूहा-बिल्ली” के खेल को समझते हुए आठवले और भाजपा नेताओं ने ऐसी जगहों पर फ्रेंडली लड़ाई की बात करना शुरू कर दिया है।

ये पब्लिक है बाबू सब जानती है- उम्मीदवारों को समझा नहीं सकते तो आठवले गुट को फ्रेंडली लड़ाई का चुरन चटाया जा रहा है। चुनावी लड़ाई तो लड़ाई है- जनता जानना चाहती है कि-ये “फ्रेंडली लड़ाई ” क्या होती है ? एक दूसरे को पहले आप बोलकर जीतने दोगे या चुनाव लड़ोंगे !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...