भिवंडी शहर में रोजाना होने वाले यातायात जाम की समस्या पर हुआ मंथन

Date:

भिवंडी/मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी में अव्यवस्थित पार्किंग और नियमों की अनदेखी के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर रूप ले लिया है। शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर मंगलवार को पुलिस संकुल में ट्रैफिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान पर चर्चा हुई।

इस दौरान शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लगाने के साथ पार्किंग व्यवस्था लागू करने और टोइंग वैन कर्मियों को नियमों का पालन करने की सलाह उक्त विभाग को दी गई।बैठक में मौजूद कई प्रतिनिधियों ने सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई के साथ-साथ पैदल चलने वालों के लिए सुविधाजनक रास्ते की मांग की। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मनमाने तरीके से वाहन खड़े करना और नियमों का पालन न करना दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त शरद ओव्हल ने कहा, “ट्रैफिक समस्या का समाधान तभी संभव है जब सभी वाहन चालक और नागरिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।”

बैठक के अंत में सभी ने मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और नागरिकों को जागरूक करने की प्रतिबद्धता जताई।इस बैठक में भिवंडी शहर के वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक सुधाकर खोत, कोनगांव ट्रैफिक शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधाकर यादव, नारपोली ट्रैफिक शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक महेश पाटिल समेत कई सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आरबीआई की बड़ी कार्रवाई: मुंबई के सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मुंबई...

राज ठाकरे पहले अपनी पार्टी संभालें, फिर प्रधानमंत्री को सलाह दें : नवनाथ बन।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ...

धाकलेश्वर महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान महोत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता देश के प्रथम ज्योतिर्लिंग...