विशाल तिवारी/ मुंबई वार्ता

रामदंडीज ( राम के अनुयायी) के रूप से पहचाने जाने वाले BMS स्कूल के 1999 बैच के एक्स स्टूडेंट्स ने अपना 25वां साल बड़े ही धूमधाम से मनाया. इस कार्यक्रम का आयोजन विलेपार्ले की रॉयल आरचिड़ होटल में 21 दिसम्बर को किया गया था.


इस कार्यक्रम के दौरान 1999 बैच के 28 विद्यार्थियों ने अपने स्कूली समय की याद में मनाया. सभी एक्स विद्यार्थी दुनिया के कोने कोने से अपना काम छोड़ कर कार्यक्रम में शामिल होने आए थे . इनमे से कुछ IPS अधिकारी बन चुके हैं और कुछ भारतीय सैन्य दल मे है. कुछ विद्यार्थी किसान है, कुछ व्यावसायी तो कुछ विदेशों में कार्यरत हैं. इन सभी एक्स स्टूडेंट्स ने मिलकर कुछ रुपये जमा किए है जो जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. पूरे कार्यक्रम का नियोजन विशाल वी कामत द्वारा किया गया था.


