मठाधीश ने नाबालिग से किया बलात्कार, 3 आरोपी गिरफ्तार.

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची का कई बार यौन उत्पीड़न करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक मठ के 75 वर्षीय पुजारी और उसके सहायक को गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 साल की पीड़िता की एक महिला रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया गया है। लड़की अपने माता-पिता के साथ मंगलवार शाम को अमरावती के शिरखेड थाने पहुंची और रिद्धपुर मठ के मुख्य पुजारी तथा अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

मामले की मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि लड़की आठ महीने की गर्भवती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने चाचा और चाची के साथ पिछले एक साल से मठ में सेवा करने के लिए रह रही थी। उसने बताया कि जब वह मठ में रह रही थी, तब मुख्य पुजारी ने उसकी चाची से कहा कि वह पीड़िता को दो अप्रैल, 2024 को उससे मिलने के लिए भेज दे। पीड़िता की चाची ने लड़की को पुजारी सुरेंद्रमुनि तालेगांवकर के कमरे में भेज दिया, जहां पुजारी ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया.

पीड़िता ने यह भी बताया कि मठ में रहने वाले बालासाहेब देसाई (40) ने भी लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। दोनों आरोपियों ने कई महीनों तक यह अपराध किया। पीड़िता ने शुरू में अपनी चाची को इस बारे में बताया, लेकिन उसकी चाची ने उसे धमकाया और चुप रहने को कहा.

पुलिस के अनुसार लड़की की चाची ने उसकी मदद नहीं की, जिसके कारण दोनों आरोपी पीड़िता का यौन उत्पीड़न करते रहे। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 376 (बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से नुकसान पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...