मनराज प्रतिष्ठान द्वारा कुर्ला पश्चिम में दहीहंडी उत्सव 2025 का भव्य आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

कुर्ला पश्चिम स्थित मनराज हाईटस में इस वर्ष भी दहीहंडी उत्सव 2025 का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व मनराज प्रतिष्ठान के संस्थापक एवं समाजसेवी मनोज राजन नाथानी ने किया।कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रही मुख्य अतिथि मिस युक्ता मुखी।

उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मनोज नाथानी द्वारा समाज में भाईचारा, सांस्कृतिक परंपराओं का संवर्धन और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय है। दहीहंडी जैसे पर्व समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।

उन्होंने सभी उपस्थित मंडलों के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ भी दीं।इस अवसर पर फ़िल्म अभिनेता अली खान, मशहूर हास्य कलाकार सुनील पाल, अभिनेता आरिफ शमीम, ईशान मशी और दौनब दिपन्निता उपस्थित रहे। साथ ही समाजसेवी एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपनारायण शुक्ला, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, डॉ. नितेश सिंह, एडवोकेट सुधीर खातू, अमित रामचंदानी सामाजिक कार्यकर्ता उन्नती जगदाले और अजय शुक्ला ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

दहीहंडी पथक ने ऊँची मटकी फोड़कर परंपरा का निर्वहन किया। स्थान पर मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियों और जयघोष से गोविंदाओं का उत्साहवर्धन किया। ढोल-ताशों और संगीत की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासमय बना रहा।आयोजनकर्ता मनोज राजन नाथानी ने सभी गणमान्य अतिथियों, कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मनराज प्रतिष्ठान सदैव समाजहित के कार्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए तत्पर रहा है। दहीहंडी पर्व हमें एकता, साहस और टीम भावना का संदेश देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बस मालिक का जुर्माना कम करने के लिए रिश्वत लेते आरटीओ क्लर्क गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार...

शिवसेना विलय की अटकलों पर एकनाथ शिंदे का जवाब, बोले- बालासाहेब की विचारधारा को आगे बढ़ा रही हमारी शिवसेना।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने...

प्रेमिका की हत्या कर शव घर में बंद कर फरार हुआ आरोपी, असम से गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मालवणी पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर...