मलाड के लिबर्टी गार्डन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 9 पुष्प वृक्षों का रोपण, तेजिंदरसिंह तिवाना ने की पहल।

Date:

■ नवरात्रि के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश; पूर्व पार्षद जया तिवाना भी रहीं उपस्थित।


मुंबई वार्ता संवाददाता

देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ और नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार, 14 अक्टूबर को मलाड पश्चिम स्थित स्वतंत्रता उद्यान (लिबर्टी गार्डन), बी. जे. पटेल मार्ग पर नौ पुष्प वृक्षों का रोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक घोषित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।


स्थानीय पार्षद एवं स्थायी समिति के सदस्य तेजिंदरसिंह तिवाना के हाथों वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद जया तिवाना प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुंबई के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में सहायक तथा पक्षियों के लिए उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पुष्प वृक्षों के पौधे लगाए गए।


वृक्षारोपण अभियान में महाराष्ट्र के राज्य वृक्ष के रूप में पहचाने जाने वाले ताम्हण (जारुल) के साथ बकुल, सोनचाफा, उंडल, बाहावा (अमलतास), टबेबुइया और समुद्रफल (बैरिंगटोनिया) जैसी प्रजातियां शामिल रहीं। इन वृक्षों के रोपण से उद्यान परिसर में हरियाली बढ़ाने और पक्षियों के अनुकूल वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।


इस अवसर पर तेजिंदरसिंह तिवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मलाड पश्चिम क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी और सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ‘मदत का ठिकाना तेजिंदर तिवाना’ के माध्यम से नागरिकों की सेवा के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


तिवाना ने पर्यावरण संरक्षण को सभी की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा और हरित क्षेत्र का विस्तार करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।


इस वृक्षारोपण पहल से लिबर्टी गार्डन और उसके आसपास के क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने भी इस पहल का स्वागत किया।


पी/पश्चिम विभाग के सहायक आयुक्त कुंदन वलवी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक उद्यान अधीक्षक योगेंद्रसिंह कच्छावा, कनिष्ठ वृक्ष अधिकारी प्रमोद इंगले, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईडी ने फेमा (FEMA) के तहत रिलायंस पावर की ₹2,032.81 करोड़ की संपत्तियां कीं जब्त।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मुख्यालय जांच...