श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के मलाड, कुरार गांव इलाके में दो लोगों के बीच हुए विवाद में फायरिंग की घटना घटी जिसमें अब्दुल्ला बेग नामक व्यक्ति घायल हो गया।


पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह 5 बजे अब्दुल्ला बेग अपने साथी गुड्डू के साथ बैठकर शराब पी रहा था। आपसी विवाद में गुड्डू ने गोली चला दी और बेग घायल हो गया। बेग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।


