● कुर्ला चेंबूर सिग्नल के पास जोरदार आंदोलन किया
●पीडितों-शोषितों का सम्मान डॉ .बाबासाहेब की वजह से ही बढ़ा है:-पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले गरजे
मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ने कुर्ला चेंबूर सिग्नल के पास गत दिनों जोरदार मोर्चा निकलकर आंदोलन किया। इस दौरान पक्षाध्यक्ष नामदेव साबले ने कहा कि लोगों को हिंदू, मुसलमान, मंदिर, मस्जिद की लड़ाई में न फंसकर अपने शिक्षा रोजगार विकास के मुद्दे की बात सोचनी चाहिए। यह सरकार बातूनी है, सिर्फ झूठे वादे करती है। धरातल पर विकास दिखाई नही देता। राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के ज्यादा नगरसेवक चुनकर लाएं, इस हौसले के साथ पार्टी काम कर रही है। भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाएं और अपने आचरण एवं संस्कारों में उनके सिद्धांतों एवं कार्यों को स्थान दें। क्योंकि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक देश विकसित नहीं होगा। दलित समाज, पिछड़े वर्ग, शोषित, पीडि़तों के लोगों का सम्मान बाबासाहेब की वजह से ही बढ़ा है। रिपाई का मिशन है मुंबई के स्लम क्षेत्रों के शौचालय साफ-सुथरे हो, लोगों को शुद्ध पानी पीने को मिले, खेलकूद का मैदान हो, गटर नाले साफ हों, गलियों के गंदे पानी की निकासी सही तरीके से हो, क्षेत्र में आरोग्य केंद्र हों. देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकार इस देश की जनता को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिदिन रोजमर्रा के काम में आने वाली वस्तुओं के दाम को बढ़ाने से आम जन त्रस्त हो रही है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मनपा चुनाव में हमें सफलता जरूर मिलेगी। डा.बाबासाहेब की विचारधारा को यह दल आगे बढ़ा रहा हैं, जिसका प्रतिसाद हमें खूब मिल रहा है और आगे भी मिलेगा। लगातार हमारी पार्टी मुंबई-महाराष्ट्र में मजबूत हो रही है।
कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता विजय क्षीरसागर ने किया। आंदोलन में प्रमुख रूप से महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर गायकवाड, महाराष्ट्र प्रदेश संपर्क प्रमुख अजय ठोंबे, मुंबई प्रदेश महिला आघाडी की अध्यक्षा ज्योति क्षीर सागर सहित भारी संख्या में लोग इस आंदोलन में शामिल हुए।


