महापालिका चुनाव किसी परिवार की जागीर नहीं:-अमित साटम।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने के प्रश्न पर मीडिया को उत्तर देते हुए अमीत साटम ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका किसी परिवार की जागीर नहीं है, यह फैमिली बिज़नेस नहीं है। मुंबई महानगरपालिका मुंबईकरों की है।

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आज संपन्न हुआ। यह कार्यालय वॉर्ड क्रमांक 47 में ग्रीन पार्क, लिंक रोड, मलाड पश्चिम में स्थित है। जिसका उद्घाटन भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम द्वारा हुआ।

चुनाव कार्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह के अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने उपस्थित वार्ड 47 की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि नो प्रॉस्पर्टी विदाउट सिक्योरिटी और मुंबई को असुरक्षित करने के प्रयास की शुरुआत मलाड विधानसभा क्षेत्र से हो रही है। इस्लामिस्ट कट्टरपंथियों की मोडस ऑपरेंडी यह है कि ये पहले खाली जमीनों पर कब्जा करते हैं, वहाँ अवैध निर्माण कर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाते हैं, फिर अपने राजनीतिक प्रभाव का प्रयोग कर उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवा देते हैं और चुनावों में इन्हीं के माध्यम से वोट जिहाद करते हैं।

इस चुनाव कार्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह में गोपाल शेट्टी (पूर्व सांसद), गणेश खणकर (भाजपा मुंबई महामंत्री), आचार्य पवन त्रिपाठी (भाजपा मुंबई महामंत्री ), तेजिंदर सिंग तिवाना (भाजपा युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष), दीपक (बाला) तावडे (जिल्हाध्यक्ष उत्तर मुंबई भाजपा), जया सतनाम सिंग तिवाना (पूर्व नगरसेविका) सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

आगामी चुनाव मलाड की बदलती डेमोग्राफी को रोकने का चुनाव है, गोरेगाँव स्पोर्ट्स क्लब, एवरशाइन गुरुद्वारा जैसी संस्थाओं पर इस्लामिक कट्टरपंथियों का कब्जा रोकने का चुनाव है और हमारी आने वाली पीढ़ियों की रक्षा करने का चुनाव है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा कि यह कार्यालय केवल चुनावी रणनीति का केंद्र नहीं है, बल्कि यह भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय नागरिकों के बीच एक ‘सेवा केंद्र’ और ‘संवाद सेतु’ के रूप में कार्य करेगा। जनता की सेवा और जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महाराष्ट्र के विकास पुरुष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा महाराष्ट्र व मुंबई में किए गए विकास के संदेश को पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। देवेंद्र के नेतृत्व में मुंबई के समग्र विकास का और मुंबई को विश्वस्तरीय शहर बनाने के हमारे संकल्प को पूरा करने के लिए यह कार्यालय दिन-रात कार्य करेगा। यह चुनाव कार्यालय अब वॉर्ड 47 के नागरिकों के लिए 24×7 सेवा केंद्र के रूप में भी काम करेगा,चाहे राशन कार्ड बनवाना हो, पानी की समस्या हो या कोई सरकारी योजना से वंचित नागरिक हो, यहाँ हर समस्या का समाधान होगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...

260 करोड़ की लागत से बना पुल अब तोड़ा जाएगा, MMRDA के कामकाज पर उठे सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA)...

विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL बिल्डिंग का किया दौरा, MMRDA अधिकारियों को लगाई फटकार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL...

बेरोजगारी के खिलाफ 27 अगस्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस का राज्यव्यापी तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रवादी...