महामंडलेश्वर डॉ बृजभूषण बापू का एसएम खान ने लिया आशीर्वाद।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

महाराष्ट्र बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान के वर्सोवा विधानसभा स्थित आनंद नगर जनसंपर्क कार्यालय में आज महामंडलेश्वर संत डॉ. बृजभूषण बापू का आगमन हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उनके दर्शन के लिए उपस्थित थे।

एसएम खान ने उनका आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन लिया। श्री खान ने कहा कि संतों का जीवन और उनके उपदेश सामाजिक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इनका दर्शन करने मात्र से जीवन में व्यापक परिवर्तन आता है और हम बुराइयों से दूर जाते हैं। एसएम खान को आशीर्वाद देते हुए महामंडलेश्वर संत डॉ. बृजभूषण बापू ने कहा कि नेक और ईमानदारी के रास्ते पर चलने वाले लोग ही मानवता की रक्षा करते हैं।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक भलाई का काम करने की अपील करते हुए कहा कि सभी धर्मों में पाप और पुण्य की परिभाषा समान है। उन्होंने कहा कि सनातन के उद्धार के लिए तथा विश्व शांति के लिए श्री10 महाविद्या महायज्ञ का आयोजन जल्द होने जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में सुधीर तिवारी, भोजपुरी के मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज आर पांडे, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, विजय सरोज, अमरचंद यादव, पंकज शर्मा, आरके दुबे, सुनील दुबे अंबर उल्लाल पंडित, श्रीप्रकाश दुबे, राजीव चौहान, इस्माइल शेख, खुशबू सिंह, कविता दुबे आदि का समावेश रहा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

NEET और CBSE परीक्षा घोटालों के विरोध में यूथ कांग्रेस का विशाल मार्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित...

श्रमिकों की मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख, कल्याणकारी बोर्ड जुलाई तक बनेगा: मंत्री आकाश फुंडकर।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के श्रम मंत्री एडवोकेट आकाश...

लायंस क्लब की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता लायंस क्लब आफ विरार...

गुजरात में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 74.97 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ और सामग्री जब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स टीम...