सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

अमरावती के मेलघाट में आदिवासियों के जीवन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार होली है. होली के त्यौहार के लिए आदिवासी भाई मेलघाट में एकत्र होते हैं. मेलघाट में होली पांच दिनों तक मनाई जाती है.
होली के दिन आदिवासी भाई सुबह से ही अपनी वेशभूषा में नाच कर होली मनाते नजर आए. आदिवासी भाई अपनी आदिवासी वेशभूषा में बांसुरी की धुन पर नाचे. शाम को मेलघाट में होलिका दहन होता है. इस होली के दौरान आदिवासी भाइयों के बीच जमकर फगवा मनाया जाता है.


