श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे और मुंबई शहर का पालक मंत्री बनाया गया है. जबकि मुंबई उपनगर के लिए आशीष शेलार को पालक मंत्री और मंगल प्रभात लोढा को सह पालक मंत्री की जवाबदारी सौंपी गई है.


मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को गढ़चिरौली का पालक मंत्री बनाया गया है. चन्द्रशेखर बावनकुले को नागपुर और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बीड और पुणे के पालक मंत्री पद की जवाबदारी सौंपी गई है.


