हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

भाजपा उत्तर पश्चिम अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण ने कहा मेरे लिए देश के प्रधानमंत्री से मिलना गर्व की बात है. भारतीय जनता पार्टी इसीलिए दुसरी पार्टी से अलग है. मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी पार्टी सम्मान देती है. प्रधानमंत्री से मिलने का मौका देती है.
हुसेन पठाण ने कहा मै मुसलमान हूँ और मुझे गर्व है मै भाजपा का कार्यकर्ता हूँ. मै अपने सभी वरिष्ठ नेताओं जिला अध्यक्ष, और मुंबई अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका दिया।


