महाराष्ट्र के समृद्धी हायवे पर हुई दुर्घटना, दो की मौत.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

● दुर्घटना में कार में 2 लोगो की जलकर हुई मौत.

बुलढाणा जिला के किनगाव राजा तहसील के अंतर्गत गुजरने वाले महाराष्ट्र के सबसे बडे समृद्धी हायवे पर आज सुबह एक भयानक हादसा हो गया है. तेज रफ्तार कार ने साइड बैरिकेड्स को तोड़ दिया है और कार बैरिकेड्स में घुस गई है. इस हादसे मे कार और कार के अंदर मौजूद तीन लोग जल गए. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार का ड्राइवर गंभीर रूप से जला होने की वजह से उन्हे जालना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दीं जानकारी के मुताबिक कार मे बैठे लोग ठाणे से अकोला जा रहे थे. आज 20 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे पुलिस थाना किनगांव राजा अंतर्गत समृद्धि हाईवे चैनल नंबर 318.8 नागपुर लेन पर गाडी नंबर एमएच 04 एलबी 3109 रोड के साइड बैरिकेड्स को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस कार में दो लोग पूरी तरह से जल गए .

थानेदार नरवाड़े ने कहा है कि जले हुए दोनों शव पुरुष के हैं. जिसमे गणेश सुभाष टेकाले (उम्र 40 वर्ष) और राजू महंतलाल जयसवाल (उम्र 32 वर्ष) दोनों मुंबई के रहने वाले थे, जो अपनी बहन के घर अकोला जा रहे थे. उनकी मौके पर जलकर ही मौत हो गई। ड्राइवर अभिजीत अर्जुन चव्हाण (उम्र 35 साल) गंभीर रूप से घायल है. घायल हूए ड्रायव्हर को समृद्धी हायवे ॲम्बुलन्स द्वारा नजदीकी हस्पताल मे भर्ती कराया गया है. दुर्घटना में कार भी पूरी तरह जल गई है. मौके पर पहुंच कर समृद्धि फायर ब्रिगेड स्टाफ एंबुलेंस ने जलती हुई कार को बुझाया. कार मे जले हुए दोनो लोगो के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए निजी अस्पताल मे भेज दिया गया है. किनगाव राजा पुलिस ने तत्काल कार को हटाकर यातायात शुरू कर दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज...

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...