श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र भर में हेल्थकेयर सेवाएं कल, 18 सितंबर को बाधित होने वाली हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने राज्य सरकार के फैसले के विरोध में एक पूर्ण शटडाउन का फैसला लिया है।


सरकार ने CCMP (आधुनिक चिकित्सा और सर्जरी में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम) के साथ होम्योपैथ को भी जोड़ने की अनुमति देने के निर्णय के साथ साथ पंजीकृत करने का आदेश पारित किया था। डॉक्टर इसी निर्णय के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं।


महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (एमएमसी),इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), महाराष्ट्र हड़ताल की अगुवाई कर रहा है, जिसे एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स (एएमसी) मुंबई और अन्य मेडिकल निकायों द्वारा समर्थन दिया गया है।
बुधवार को सुबह 8 बजे शुरू होने वाला यह विरोध केवल दो महीनों में दूसरी बड़ी हड़ताल के खतरे को चिह्नित करेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की सरकार के आश्वासन के बाद पिछली बार बुलाई गई हड़ताल डॉक्टरों ने वापस लिया था। डॉक्टरो का कहना है कि उनकी मांगों को सरकार.द्वारा अनदेखा किया गया है।



स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा बुरा असर