श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

भाजपा के नव-नियुक्त.मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने मुंबई की राजनीति में हड़कंप मचाते हुए बयान दिया है कि मुंबई का महापौर एक खान नहीं बनना चाहिए।
अमित साटम ने यह वक्तव्य भाजपा विजय संकल्प कार्यक्रम के दौरान दिया।


अमित साटम ने कहा कि,” आगामी महानगर पालिका चुनाव मुंबई की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। इसलिए मुंबई शहर का महापौर “एक खान ” नहीं बनना चाहिए।


इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा महाराष्ट प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र चौहान समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Right