महाराष्ट्र में मुसलमानों के नए मसीहा बने उद्धव ठाकरे।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र में मुस्लिम संगठनों ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का संसद में विरोध करने के लिए उद्धव ठाकरे की तारीफ की है। लोकसभा में शिवसेना यूबीटी सांसदों द्वारा विरोध में वोट देने पर मुस्लिम नेताओंं ने कहा कि उद्धव ठाकरे ही सच्चे हमदर्द हैं। लोकसभा में वोटिंग पर बिल के पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े थे।

लोकसभा में वक्फ बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2025 के पास होने पर अलग-अलग मुस्लिम संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रजा अकादमी के प्रमुख अल्हाजी मुहम्मद सईद नूरी, उलेमा बोर्ड और सहित अन्य लोगों ने उन सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विधेयक का विरोध किया । मुहम्मद सईद नूरी ने उद्धव ठाकरे का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण समय में यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाया और संभावित नतीजों की परवाह किए बिना सच्चाई का साथ दिया है।

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव अल्लामा बुनई हसनी ने महाराष्ट्र की शिवसेना (ठाकरे) पार्टी के सदस्यों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम उद्धव ठाकरे के आभारी हैं जिन्होंने ऐसे समय में मुसलमानों का समर्थन किया और उनके साथ खड़े रहे तथा अपनी पार्टी के माध्यम से इस विधेयक का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड जल्द ही इस विधेयक के खिलाफ देशव्यापी विरोध अभियान शुरू करेगा। औरंगाबाद में मुस्लिम नुमैंदा कौन्सिल के अध्यक्ष जियाउद्दीन सिद्दीकी ने भी उन सभी सांसदों की प्रशंसा की जिन्होंने विधेयक के विरोध में आवाज उठाई और खुलकर विरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सांताक्रूज में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने के आरोप में भोजपुरी अभिनेता गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता सांताक्रूज पूर्व में एक बुजुर्ग महिला...

महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र विधान परिषद की स्नातक और...