महावीर जयंती पर लगा मुफ्त चिकित्सा शिविर।

Date:

● गोरेगांव में 350 मरीजों की जांच और उपचार

● नेत्र जांच के बाद 150 को दिया गया फ्री चश्मा

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन चैत्यालय ट्रस्ट, लच्छीराम जैन फाउंडेशन ट्रस्ट,नानावटी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मुंबई एवं 1966 एन. एल. स्कूल छात्र समूह के संयुक्त संयोजन में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

महावीर जयंती पर गोरेगांव पूर्व, फिल्म सिटी रोड, गोकुलधाम स्थित निवारा हक्क वेलफेयर सेंटर पर कुशल डॉक्टरों की टीम ने 350 से अधिक मरीजों के विभिन्न बीमारियों की जांच की। साथ ही नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के साथ 150 लोगों को मुफ्त चश्में प्रदान किए गए।

आयोजन समिति से जुड़े सुरेश सरावगी ने बताया कि शिविर स्थल पर भगवान महावीर के प्रतिमा स्थापित कर उसका अभिषेक किया गया। वैदिक विधि विधान से पूजा अनुष्ठान करने के बाद शिविर का उद्घाटन किया गया। इस शिविर में स्क्रीनिंग और परामर्श, रक्तचाप, रैंडम ब्लड शुगर, अस्थि घनत्व, दंत जांच और हृदय रोग के लिए ईसीजी जांच आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श भी प्रदान किया।

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में डॉ. सुष्मिता कुमारी रॉय, डॉ. प्राची सरावगी, डॉ. भाग्यश्री जयपुरिया, डॉ. आकाश सरावगी, डॉ. अशोक टॉवरी, डॉ. सुभाष चोर्डिया की टीम ने जांच और उपचार किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पवन जैन, मोहन लाल जैन, नवलचंद जैन, अरविंद जैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...