माघी कुंभ के अवसर पर गधियाँवा से प्रयागराज तक निःशुल्क बस सेवा।

Date:

प्रतापगढ़। मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय

माघी कुंभ 2026 के पावन अवसर पर ग्राम गधियाँवा,पट्टी से प्रयागराज संगम स्नान हेतु आयोजित निःशुल्क बस सेवा का आयोजन शनिवार को पूरी श्रद्धा, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ और सुबह 7 बजे ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर संगम स्नान के लिए रवाना हो स्नान कर वापस लौटे ।

इस पुनीत सेवा के आयोजक में दिनेश पांडेय,आलोक पांडेय व अविनाश पांडेय रहे और निवेदक में समस्त ग्रामवासियों ने अपनी भूमिका निभाई । आयोजक के नेतृत्व में पूरी व्यवस्था अनुशासित, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रही। निःशुल्क बस सेवा ने विशेषकर ग्रामीण श्रद्धालुओं के लिए कुंभ स्नान को सुलभ बनाया और उन्हें पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। यात्रा के आयोजक समाजसेवक व भजन गायक दिनेश कुमार पांडेय ने कहा,“माघी कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संगम है। गधियाँवा से प्रारंभ हुई यह निःशुल्क बस सेवा समाज की सामूहिक चेतना और सहयोग की भावना को दर्शाती है।”

ग्राम वसियों के सुविधाओं हेतु हम लगातार कार्य कर रहे हैं आगे भी करते रहेंगे। इस आयोजन के निवेदक समस्त ग्रामवासी, गधियाँवा रहे। श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाजसेवा और सनातन परंपरा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बजट में विकास के लिए और ठोस कदमों की जरूरत — शरद पवार।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी...

म्हाडा की शुरू हो रही है ‘पहले आओ, पहले पाओ’120 फ्लैट्स की होगी विक्री।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में घर खरीदने के इच्छुक...

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर 7 घंटे तक जाम।

■ आदोशी सुरंग के पास गैस टैंकर पलटा . मुंबई...