माजिवडा से पडघा क्षेत्र तक मेट्रो परियोजना को दिया जाय मंजूरी, कपिल पाटिल की मुख्यमंत्री से मांग।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ठाणे शहर के माजिवडा नाके से भिवंडी तालुका के पडघा गांव तक नई मेट्रो परियोजना को मंजूरी देने की जोरदार मांग की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके वर्षा निवास स्थान पर मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।जिसमे उन्होंने मांग की कि कापूरबावडी (ठाणे) से भिवंडी- कल्याण मेट्रो मार्ग की तर्ज पर ही भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए माजिवडा से पडघा गांव तक मेट्रो परियोजना को मंजूरी दी जाए। इससे पहले 2017 में भी कपिल पाटिल ने ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो परियोजना की मांग देवेंद्र फडणवीस से की थी, और वह परियोजना अब अंतिम चरण में है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ज्ञापन में बताया है कि मुंबई-नाशिक महामार्ग पर ठाणे-भिवंडी बाईपास पर एक नया क्षेत्र विकसित हो रहा है। माजिवडा से पडघा तक का यह मार्ग देश के सबसे व्यस्त महामार्गों में से एक है। जेएनपीटी से गुजरात और दिल्ली की ओर जाने वाले भारी-भरकम ट्रकों का परिवहन इसी क्षेत्र की सड़क से होता है। ठाणे से माणकोली पुल के रास्ते डोंबिवली तक जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से यात्रा करते हैं। इसके अलावा, मुंबई से समृद्धि महामार्ग की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे, जिससे भविष्य में यातायात में भारी वृद्धि होगी।

भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र में, मुंबई-नाशिक महामार्ग के किनारे एशिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस हब विकसित हो गया है। यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सभी कंपनियों के गोदाम हैं। इस वजह से, मुंबई उपनगर, कल्याण, और ठाणे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए इस क्षेत्र में आते-जाते हैं। साथ ही, मुंबई और ठाणे शहरों में बढ़ती ज़मीन की कीमतों के कारण माजिवडा से पडघा के बीच आवासीय परिसरों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इस सड़क पर खारेगांव, दिवे अंजुर, माणकोली, ओवली, पिंपलास, रांजनोली, सरवली, सोनाले, वालशिंद, येवई, वडपे, कुकसे, वाहुली, कुरुंद, पडघा जैसे क्षेत्रों में विकास हो रहा है।

यदि इस मार्ग पर भी मेट्रो सेवा शुरू की जाती है, तो लाखों नागरिकों को सुविधा मिलेगी। कपिल पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिए अपने ज्ञापन में कहा है कि यदि नियोजित भिवंडी-कल्याण भूमिगत मेट्रो मार्ग पर रांजनोली में एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाता है, तो भिवंडी तालुका के नागरिकों को एक सर्कुलर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आखिर शुरू हुआ कुर्ला स्कायवॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला (पश्चिम) स्थित टैक्सीमेन कॉलोनी से...