रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

भारत में तेजी से बढ़ रहे मोटापा दर को कम करने के लिए माधवबाग ( मुंबई) के डाक्टरों ने मोटापा मुक्त भारत अभियान का एक राष्ट्रीय आंदोलन शुरू किया है । इस अभियान के कर्ताधर्ता डॉक्टर रोहित बताते हैं कि अपने देश में मोटापा एक कलंक की तरह है ।मोटापे की वजह से लोग तरह तरह की बिमारियों के चपेट में आ जाते हैं । जैसे दिल की विमारी, मधुमेह, हृदयाघात, आर्थराइटिस तथा विभिन्न प्रकार के कैंसर रोग का शिकार होते हैं ।


उन्होंने कहा कि मोटापा शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से भी स्वास्थ्य को नुक़सान पहुंचाता है । यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री भी मोटापे की विमारी को लेकर लालकिले से भी अपनी चिंता जता चुके हैं ।इसलिए इस पर नियंत्रण पाना अति आवश्यक है । ( मोटापा मुक्त भारत अभियान ) के संस्थापक एवं CEO डाक्टर रोहित साने पिछले 20 वर्षों से आयुर्वेदिक पद्धति से लोगों के विविध रोगों का उपचार कर रहे हैं ।


डाक्टर साने के मार्गदर्शन में एक डिजिटल हेल्थ क्रांति का शुभारंभ 17 सितंबर से मुंबई में शुरू किया गया है । इस डिजिटल प्रणाली से घर बैठे लोगों का इलाज संभव है । सिर्फ लोगों को एक क्लिक करने की जरूरत है। आप के बटन दबाते ही आपको स्वास्थ्य संबंधी सभी सूचनाएं, एवं मार्गदर्शन तुरंत उपलब्ध हो जाएगा ।आप को बस अपने मोबाइल से (Motapa Mukta Bharat) वाट्सएप करना है


