मानखुर्द के नए बालगृह में चॉकलेट दही हांडी का उत्साह पूर्वक आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

मानखुर्द स्थित नए व अतिरिक्त बालगृह में शिव श्रमिक कामगार संगठना की ओर से शनिवार की सुबह ११:०० बजे अनाथ बच्चों के साथ चॉकलेट दही हांडी का अनोखा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश देश दुनिया से दुर बालगृह में समय बीता रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से उनका परिचय कराना और उनके जीवन में आनंद, ऊर्जा व प्रेम के पल लाना था।बच्चों ने चॉकलेट हांडी फोड़ते हुए खूब आनंद लिया और चॉकलेट्स की लूट मचाई।

इस अवसर पर उन्हें शैक्षणिक सामग्री, मिठाइयाँ और अल्पाहार वितरित किया गया। शिव श्रमिक कामगार संगठना के सभी पदाधिकारी व सभासद, विशेष रूप से अनुज केसरकर (कार्याध्यक्ष, शिव श्रमिक कामगार संघटना), विकास माली, विक्रम चव्हाण, प्रदिप गावडे, . छोटू शर्मा और विक्रम कांबळे ने सक्रिय भागीदारी निभाई। “बच्चों के चेहरों पर निश्छल आनंद देखकर हमें संतोष हुआ,” यह बात संघटना के संस्थापक अध्यक्ष संतोष राउळ ने कही। “आगे भी समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए हम सामाजिक सेवा जारी रखेंगे,” यह बात सचिव संदीप शुक्ला ने कही।

गुंजन ऑर्केस्ट्रा ने मधुर गीतों का प्रस्तुति देकर उपस्थितों को श्रवणीय आनंद प्रदान किया। इसके लिए संघटना ने ऑर्केस्ट्रा के संचालक राज नाखवा का आभार माना। साथ ही, बालगृह के कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में रवि सिंह (पूर्व शाखा प्रमुख, शिवसेना शिंदे गट) महेंद्र भिंगारदिवे (वकील व समाजसेवक) , जे. पी. अग्रवाल (समाजसेवक) ,राजू नगराळे (समाजसेवक) ,जितेश काटकर (उपाध्यक्ष, दक्षिण मध्य मुंबई भाजपा) ,मनोज सिंह (ईशान्य मुंबई जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा समाजवादी पार्टी) अंकित सिंह (वार्ड अध्यक्ष, प्रभाग क्र. १४६, युवा मोर्चा भाजपा) , गुरुदत्त वाकदेकर (वरिष्ठ पत्रकार) ,राज पांडे (संपादक, CEN न्यूज), महेश फोंडके (समाजसेवक) और समाजसेवक शमशाद भाई सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोपालगढ़ किले की स्वामित्व स्थिति और संरक्षण पर 15 दिनों में रिपोर्ट दें: मंत्री आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री...

प्याज उत्पादक किसानों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता किसानों ने खून-पसीना एक कर बड़ी...