मानसरोवर में सड़क पर बह रहा है ड्रेनेज का गंदा पानी।

Date:

● मानसरोवर में सड़क पर बह रहा है ड्रेनेज का गंदा पानी,

● कीचड़ व दुर्गंध से जनता परेशान, मनपा प्रशासन से शिकायत के बावजूद नहीं किया जा रहा मरम्मत,स्थानीय लोगों में फैला आक्रोश.

मुंबई वार्तासंवाददाता।भिवंडी

भिवंडी शहर के पॉश इलाके मानसरोवर गेट के पास रोड पर पिछले काफी दिनों से ड्रेनेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।जिसके कारण वाहन चालकों व पदयात्रियों को को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगेों की मांग के बावजूद न तो ड्रेनेज के बहते गंदे पानी को रोका जा रहा है और न ही ड्रेनेज की सफाई कराईं जा रहीं है।इस कारण लोगों को ड्रेनेज की दुर्गध एवं सड़क पर हुए कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय मानसरोवर इलाका वडाला देवी तालाब के बगल में स्थित है।जहां पर कई दर्जन बिल्डिंगों में हजारों की तादात में लोग रहते है।इस क्षेत्र के निकासी का एक ही रास्ता है।जहां पर मानसरोवर गेट के सामने तीन रस्ते पर सड़क पर पिछले कई महीने से ड्रेनेज का गंदा पानी बह रहा है।जिसके कारण राहगीरों के अलावा वाहन चालकों को मजबूरन इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गंदगी के कारण उठने वाले बदबू व कीचड़ से लोग काफी परेशान है।इस कारण सड़क की हालत भी खस्ताहाल है।

इसी रोड के सामने व आस पास कई मैरेज हॉल व ग्राउंड हैं। जहां प्रायः शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रम होते रहते हैं।इतना ही नहीं कल्याण रोड स्थित आसबीबी-खदान रोड से फुलेनगर- मानसरोवर रोड होते हुए भारी संख्या में लोग कामतघर एवं अंजुरफाटा आदि क्षेत्रों में जाते हैं। वहीं मानसरोवर सहित आसपास लोग सुबह और शाम को वराला तालाब के किनारे टहलने के लिए जाते हैं।लेकिन मानसरोवर गेट के पास ड्रेनेज का पानी बहाने से आस पास में कीचड़ होने के साथ इसमें से लोग गुजरने को मजबूर है।

इसी तरह फुलेनगर स्थित मनपा के सार्वजनिक शौचालय का पानी भी हमेशा सड़क पर बहता रहता है। इसके कारण मानसरोवर रोड पर गेट के सामने हमेशा कीचड़ बना रहता है।जबकि इस परिसर में आरसीसी रोड का निर्माण भी जोरो से शुरू है।यदि मनपा प्रशासन द्वारा ड्रेनेज की मरम्मत नहीं किया गया तो इसकी समस्या आने वाले समय में और जटिल हो सकता है।बावजूद सड़क पर बह रहे ड्रेनेज़ के गंदे पानी की तरफ न तो जनप्रतिनिधियों का ध्यान जा रहा है और न ही मनपा अधिकारियों इसको ठीक करने की जहमत उठा रहे है।

फुलेनगर में बनाए गए ड्रेनेज के गंदे पानी के सड़क पर बहने से लोग परेशान हैं। इससे यहां हमेशा दुर्गंध आती रहती है। मानसरोवर के रहने वाले व आदर्श रामलीला मंडल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मानसरोवर के नाले की सफाई न कराए जाने के कारण नाला पूरी तरह बंद हो गया है।इससे नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। जिसकी की मरम्मत के लिए इनके अलावा यहां की सोसायटियों द्वारा मनपा प्रशासन से की जा चुकी है। लेकिन न तो सडक की मरम्मत कराई गई और न ही नाले की सफाई हुई।जो स्थानीय लोगों के आक्रोश का कारण बना हुआ हैं।मानसरोवर इलाके में कई एजेंसियों द्वारा खुदाई का किया गया है।इस दौरान ड्रेनेज जाम हो गया होगा।जिसके कारण ड्रेनेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।जिसकी सफाई मशीन द्वारा करने के लिए ईगल कंपनी को बोल दिया गया है।

सचिन नाईक,अतिरिक्त शहर अभियंता,( निर्माण विभाग भिवंडी मनपा) ने कहा कि दो दिन के अंदर दर्ज की सफाई हो जाएगी और स्थानीय लोगों को सड़क पर बहने वाले गंदे पानी से निजात मिल जाएगी।इसके अलावा जहां भी शहर में इस प्रकार दर्ज के गंदे पानी से लोग हैरान है।उस इलाके का सर्वे कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र में अवैध बाइक-टैक्सी पर सरकार का बड़ा प्रहार, अब केवल डोमिसाइल धारकों को मिलेगा संचालन का लाइसेंस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को महिलाओं...

मुंबई को राहत: 24 घंटे में जलाशयों का जलस्तर 12% बढ़ा, विहार और तुलसी झीलें भरने के करीब।

मुंबई वार्ता संवाददाता लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश...

द्रास अस्पताल को शिवसेना की बड़ी सौगात, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने सीटी स्कैन मशीन और एंबुलेंस की भेंट।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र...