मालवणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78.90 लाख रुपये की व्यावसायिक मात्रा हेरोइन जब्त, 2 गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मालवणी पुलिस स्टेशन की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यावसायिक मात्रा (Commercial Quantity) में कुल 263 ग्राम “हेरोइन” (गर्द पाउडर) जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 78,90,000/- रुपये (अठहत्तर लाख नब्बे हजार रुपये) आंकी गई है।


■ पहली कार्रवाई: मालवणी से 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


दिनांक 14 अगस्त 2026 को रात लगभग 8:00 बजे, मालवणी पुलिस को मिली सूचना के आधार पर शांति वेलफेयर सोसाइटी (लक्ष्मी नगर, अली तलाव रोड, खारोडी, मालवणी, मालाड पश्चिम, मुंबई) में छापेमारी की गई।
यहाँ से पुलिस ने एक 34 वर्षीय व्यक्ति को अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से हेरोइन रखते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से 4.90 ग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय कीमत 1,50,000/- रुपये) बरामद की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मालवणी पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 1361/2026 के तहत एन.डी.पी.एस. कानून 1985 (NDPS Act) की धारा 8(क) सह 21(अ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

■ जांच में बड़ा खुलासा: नालासोपारा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार


मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह हेरोइन नालासोपारा से मंगवाई थी। आरोपी की निशानदेही और गुप्त सूत्रों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर मालवणी पुलिस ने नालासोपारा पश्चिम (गोल्डन अपार्टमेंट, वाघेश्वरी, जिला पालघर) में छापेमारी की।


वहां से पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी 19 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 263 ग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय कीमत 78,90,000/- रुपये) जब्त की गई और उसे भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि यह नशीला पदार्थ उसने सिगरोड गांव (जिला हरिद्वार, उत्तराखंड) के एक वांछित आरोपी से लाया था। पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन:

पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (कानून व व्यवस्था) डॉ. मनोजकुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर प्रादेशिक विभाग) शशिकुमार मीना, पुलिस उप आयुक्त (उत्तर, परिमंडल 02) संदिप घुगे, और सहायक पुलिस आयुक्त (मालवणी विभाग) महेशकुमार ठाकुर।


■ कार्रवाई करने वाली टीम:

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रानी पुरी, सहायक पुलिस निरीक्षक मिना मरे, पुलिस उप निरीक्षक प्रदिप लोंढे, तथा पुलिस कर्मचारी रब्बिल शेख (पोहक्र. 040193), साजिद शेख (पोशिक. 140053), मुद्दस्सर देसाई (पोशिक. 140085), कालिदास खुडे (पोशिक. 141568), दत्तात्रय गावडे (पोशिक. 142613), सुमित सोरटे (पोशिक. 140660) और आदित्य राणे (तकनीकी सहायता – पोशिक. 100014)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोदी सरकार के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: अमित शाह

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री...

44.10 लाख रुपये के एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC), बांद्रा यूनिट की...