मालाड में S.I.R. मतदाता सहायता केंद्र शुरू, मतदाता पंजीकरण और सुधार की सभी सुविधाएं अब एक ही स्थान पर।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मालाड (पश्चिम) के वार्ड क्रमांक 47 स्थित एवरशाइन नगर में मंगलवार को S.I.R. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मतदाता सहायता केंद्र का उद्घाटन भाजपा मुंबई के महामंत्री एवं सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के हाथों किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।


इस सहायता केंद्र के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, नाम में संशोधन, पता परिवर्तन, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा निर्वाचन आयोग की विभिन्न प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी और आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। यह केंद्र विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।


उद्घाटन समारोह में नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना, उत्तर मुंबई भाजपा के महासचिव निखिल व्यास, पूर्व नगरसेविका जया सतनाम सिंह तिवाना सहित भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।


इस अवसर पर नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि S.I.R. मतदाता सहायता केंद्र के माध्यम से मतदाता पंजीकरण और सुधार की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।


मुख्य अतिथि आचार्य पवन त्रिपाठी ने मतदाता पंजीकरण के महत्व पर जोर देते हुए सभी पात्र नागरिकों से मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई भी दी।
यह पहल नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना की पहल पर शुरू की गई है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वार्ड अध्यक्षा नीलिमा कदम सहित स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, नवमतदाताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज से बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई, लगेगा जुर्माना; RTO की कई सेवाएं भी होंगी बंद।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के वाहन मालिकों के लिए...