श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजंस (DRI) ने महाराष्ट्र के लातूर इलाके में एक ड्रग्स फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।


इस मामले में रू 17 करोड़ की ड्रग्स समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें MBVV पुलिस के नया नगर पुलिस थाने का का एक सस्पेंडेड पुलिस हवलदार भी है।


DRI को एमडी डीलरों के बारे मे खास सूचना मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर लातूर स्थित रोहिना गाँव में चल रही एक फैक्टरी पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान 11.36 किलो मेंफेड्रोन मिला जिसकी कीमत रू 17 करोड़ बताया गया है।


इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें नया नगर पुलिस थाने से सस्पेंडेड हवलदार प्रमोद केंड्रे भी शामिल है।प्रमोद ने ही ड्रग्स फैक्टरी लगाने के लिए जगह मुहैया की थी।
सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


