सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर महालक्ष्मी मंदिर के पास भीषण दुर्घटना घटी। महालक्ष्मी माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में से एक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ड्राइवर के नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना घटी. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. रामलाबेन अरीवाला और अमृतलाल घीवाला की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का इलाज कासा उपजिला अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों मृतक गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं।


