मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की वर्ली, आजाद मैदान और कांदिवली यूनिट ने कुल रू 3.58 करोड़ की एमडी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


कांदिवली ANC ने बोरीवली के नेशनल पार्क के पास से नसीम को 1.297 किलो एमडी समेत गिरफ्तार किया है।
आजाद मैदान ANC ने मालाड पश्चिम से 184 ग्राम एमडी समेत इरफान शेख को गिरफ्तार किया है।


इसी प्रकार से वर्ली यूनिट ने सायन इलाके से 251 ग्राम एमडी समेत एक आरोपी आलम शेख को गिरफ्तार किया है।
सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त (ANC,मुंबई) नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हीरडेकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई आजाद मैदान एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र दहीफले, वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालुन्खे , कांदिवली यूनिट के शशिकांत जगदालें की टीम ने की है।



बहुत सुंदर सराहनीय