श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई कस्टम जोन-3 ने मुंबई एयरपोर्ट पर दो एयरपोर्ट कर्मियों को गिरफ्तार कर उनके पास से रू 5 करोड़ का गांजा और डेढ़ करोड़ का सोना बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यात्री ने एयरपोर्ट स्टाफ को 1510 ग्राम सोना चूर्ण से भरा बैग एयरपोर्ट से बाहर निकालने को दिया था, जिसे एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।


एक अन्य मामले के अंतर्गत एक अन्य यात्री ने एयरपोर्ट स्टाफ के माध्यम से 5207 ग्राम गांजा एक ट्रॉली बैग में रखकर एयरपोर्ट से बाहर निकालने को दिया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की आगे जाँच की जा रही है।



Very good