मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: 3.05 किलो 24 कैरेट सोना जब्त।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोना तस्करी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। डीआरआई अधिकारियों ने ₹3.89 करोड़ मूल्य का 24 कैरेट सोना जब्त किया है।

अधिकारियों के अनुसार, विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार (31 दिसंबर 2025) को बहरीन से मुंबई पहुंचे एक यात्री को रोका गया। जांच के दौरान उसके सामान की तलाशी लेने पर मोम (वैक्स) के रूप में सोने की धूल से भरे 12 कैप्सूल बरामद हुए।ये कैप्सूल एक पानी के टम्बलर के भीतर छिपाकर ले जाए जा रहे थे, ताकि सुरक्षा जांच से बचा जा सके। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 3.05 किलोग्राम पाया गया, जो 24 कैरेट शुद्धता का है और इसकी बाजार कीमत ₹3.89 करोड़ आंकी गई है।

डीआरआई ने सोना जब्त कर लिया है और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...