मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट, कस्टम्स ज़ोन–III के अधिकारियों ने 17 मार्च 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइड्रोपोनिक वीड के 4 मामलों का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई स्पॉट और APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई।


अधिकारियों ने कुल 64.394 किलोग्राम संदिग्ध NDPS (हाइड्रोपोनिक वीड) बरामद किया, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 64.394 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


यह ड्रग्स 4 यात्रियों (जिसमें 1 विदेशी नागरिक भी शामिल है) के पास से जब्त किया गया, जो बैंकॉक से मुंबई पहुंचे थे। सभी आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।


कस्टम्स विभाग मामले की आगे जांच कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


