श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को रू 12.26 करोड़ मूल्य के गांजा समेत गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज फ्लाइट क्रमांक MH194 से कुआलालम्पुर से मुंबई आए यात्रियों की जांच के दौरान कस्टम जोन-3 ने शक के आधार पर एक यात्री की गहन जांच की। जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा 12.26 किलो गांजा बरामद हुआ।


यात्री को NDPS कानून के अंतर्गत गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।



Good