मुंबई के किला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके स्थित एस्प्लेनेड कोर्ट (किला कोर्ट) को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए दावा किया कि अदालत परिसर में विस्फोटक लगाया गया है, जो जल्द ही फट जाएगा।


धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने अदालत परिसर के हर हिस्से की गहन जांच की, लेकिन तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।


मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अदालत परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।


इस घटना के कारण फोर्ट इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में कई सरकारी कार्यालय और न्यायिक संस्थान स्थित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोवंडी के गायकवाड़ नगर नाले की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका ।

■ मनपा अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में। मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक एक...

महिला बचत समूहों और दिव्यांग विद्यार्थियों की राखियों को मुंबईकरों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता रक्षाबंधन पर्व की पृष्ठभूमि में...

कुरार के कोकणी माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, मंदिर के अधिकारों की लड़ाई तेज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मालाड स्थित कुरार इलाके...