मुंबई के जुहू में फर्जी सोने के बदले गोल्ड लोन घोटाला।

Date:

■ आईआईएफएल फाइनेंस से करीब ₹35 लाख की ठगी

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के जुहू इलाके से एक सनसनीखेज वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के साथ करीब ₹34.80 लाख की ठगी की गई, जिसमें असली सोने की जगह नकली और सोना-चढ़े आभूषण गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया गया।

शिकायत के अनुसार यह घटना जुहू तारा रोड स्थित आईआईएफएल फाइनेंस शाखा में हुई। आरोपियों ने 916 हॉलमार्क लगे नकली आभूषण जमा कर उन्हें असली बताकर लोन हासिल किया।आईआईएफएल फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक नौशाद अहमद इदरीस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 से 21 जून 2025 के बीच जुहू शाखा में गोल्ड लोन के मामलों में असामान्य बढ़ोतरी देखी गई। संदेह होने पर कंपनी ने आंतरिक ऑडिट कराया, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

जांच में पाया गया कि छह ग्राहकों ने आपस में मिलीभगत कर कुल 534.11 ग्राम नकली सोने के आभूषण गिरवी रखे और कई लाख रुपये का लोन धोखाधड़ी से ले लिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान अदनान उमर शेख, एलिसन नेल्सन कास्टन, आज़िम रिज़वान शेख, मानव अमित गौर, संजना विलास पवार और सोहेल जब्बार शेख के रूप में हुई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने जानबूझकर आभूषणों पर 916 हॉलमार्क का दुरुपयोग कर कंपनी के कर्मचारियों को गुमराह किया। जब आईआईएफएल फाइनेंस ने उनसे संपर्क कर गिरवी आभूषण छुड़ाने को कहा, तो उन्होंने न केवल इनकार किया बल्कि कंपनी को कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी।

क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं कंपनी का कोई कर्मचारी इस धोखाधड़ी में शामिल तो नहीं था या आरोपियों की मदद तो नहीं की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राम मंदिर इलाके में सार्वजनिक शौचालय में संदिग्ध रासायनिक रिसाव, दम घुटने से दो युवकों की मौत।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय राम मंदिर (पूर्व) के मृणालताई...