मुंबई के नागपाड़ा हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने नागपाड़ा क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों सादिक आकीब जावर और नौशाद मिठानी को गिरफ्तार किया है।

नागपाड़ा पुलिस थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 240/2026, धारा 103 (1) बीएनएस के तहत 20 अगस्त 2026 को रात करीब 9:30 बजे मोहम्मद इकबाल सलिया (उम्र 40 वर्ष) की उनके घर में चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी सादिक (उम्र 21 वर्ष) के खिलाफ केस दर्ज किया था।मामले की समानांतर जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही थी। तकनीकी जांच और गुप्त मुखबिरों की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सादिक और उसका साथी नौशाद (उम्र 25 वर्ष) इस हत्या में शामिल हैं।वारदात के बाद दोनों आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर मुंबई से बाहर विभिन्न राज्यों में ठिकाने बदलकर रह रहे थे, ताकि पुलिस से बच सकें। लेकिन अपराध शाखा की सतर्क जांच में पता चला कि दोनों आरोपी नागपुर में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल 2026 को नागपुर के बड़ा ताजबाग क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आगे की जांच में सामने आया कि सादिक कुख्यात गैंगस्टर सादिक कालिया (1999) और आरिफ कालिया (2002) का रिश्तेदार है। उसे शक था कि मृतक मोहम्मद इकबाल सलिया ने उसके रिश्तेदारों के एनकाउंटर में पुलिस को सूचना दी थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।मामले की आगे की जांच जारी है।

यह पूरी कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लक्ष्मी गौतम, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) शैलेश बलकवड़े, पुलिस उपायुक्त (प्रकाशन) राज तिलक रोशन और सहायक पुलिस आयुक्त (प्रकाशन मध्य) सदानंद राणे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा 3 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सदानंद येरेकर की टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एक साल से लंबित भुगतान के विरोध में मेडिकल सप्लायर्स का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों को दवाइयां...

जोगेश्वरी की छह मंजिला इमारत में मीटर केबिन में लगी आग, 11 लोग घायल; दो को कूपर अस्पताल रेफर किया गया।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता जोगेश्वरी (पश्चिम) के वैषाली नगर स्थित...

हमके लागे डरिया सखी न..

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता मुंबई में चारों तरफ पानी ही...