मुंबई जिला ताइक्वांडो कैडेट और सीनियर चैंपियनशिप संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

मुंबई के गुरुनानक खालसा कॉलेज, माटुंगा में दिनांक 9 नवंबर 2025 को आयोजित 14वीं क्योरुगी और 6वीं पूम्से मुंबई जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-26 उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। यह स्पर्धा ताइक्वांडो एसोसिएशन, मुंबई इस अधिकृत जिला संघटना द्वारा भव्य रूप से आयोजित की गई थी।

इस चैंपियनशिप में कैडेट और सीनियर दो आयु वर्गों में क्योरुगी (लड़ाकू मुकाबले) और पूम्से (तांत्रिक प्रस्तुति) इन दो मुख्य वर्गों की प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। संपूर्ण स्पर्धा मुंबई जिला ताइक्वांडो संघ के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गई।स्पर्धा के रेफरी इंचार्ज निशांत शिंदे ने पूरी प्रतियोगिता का संचालन अनुशासनपूर्वक और सफलतापूर्वक किया।

इस अवसर पर संघ के सचिव विजय कांबळे, तथा जयेश वेल्हाळ, संतोष वाळुंज, राजेश मुरव और ओमकार पाटिल ने मुंबई जिला ताइक्वांडो टीम की घोषणा कीराज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए मुंबई जिला तैयारमुंबई जिले से चयनित यह टीम 13 से 14 नवंबर 2025 को साई सिल्वर लांस, शिर्डी (जिल्हा अहमदनगर) में होने वाली राज्यस्तरीय कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेगी।

टीम मैनेजर: प्रिती देब, पूम्से कोच: यश दळवी, पूम्से टीम मैनेजर: प्रिती देब. सभी अधिकारी और खिलाड़ी मुंबई जिले का प्रतिनिधित्व करेंगेइस चैंपियनशिप में पूम्से इवेंट में सिद्धकला ताइक्वांडो अकादमी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोल्हापुरी चप्पलों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: लिडकॉम और प्राडा के बीच हुआ समझौता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक...

अनिल अंबानी की RCom पर ED की बड़ी कार्रवाई: 3,035 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता Anil Ambani से जुड़ी कंपनी Reliance...

मुंबई में पानी संकट की आहट: 15 मई से 10% पानी कटौती लागू होगी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता Brihanmumbai Municipal Corporation (बीएमसी) ने संभावित...