मुंबई मनपा चुनाव: कांग्रेस–वंचित बहुजन आघाड़ी में गठबंधन की संभावनाओं पर सकारात्मक संवाद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका के आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक रणनीति को गति दे दी है। इसी कड़ी में वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ संभावित गठबंधन को लेकर कांग्रेस की पहल आगे बढ़ती दिख रही है। सोमवार को मुंबई कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर से मुलाकात कर प्रारंभिक स्तर पर चर्चा की।

इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव यू. बी. वेंकटेश, मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन सावंत तथा पूर्व मंत्री और विधायक असलम शेख शामिल रहे। दोनों दलों के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस के अनुसार बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और संकेत सकारात्मक रहे।गठबंधन को लेकर आगे की बातचीत को ठोस रूप देने के लिए मुंबई कांग्रेस ने तीन सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है।

इस समिति में विधायक अमीन पटेल, पूर्व विधायक मधु चव्हाण और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत को शामिल किया गया है।बैठक के बाद यह भी स्पष्ट किया गया कि दोनों दलों के बीच जल्द ही अगले दौर की चर्चा होगी। माना जा रहा है कि मुंबई मनपा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी गठबंधन को लेकर निर्णायक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...