मुंबई महापौर चषक पॉवरलिफ्टिंग स्पर्धा 2026: खिलाड़ियों में ओलंपिक में तिरंगा फहराने की क्षमता, महापौर ऋतु तावडे की बड़ी घोषणा।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई महानगरपालिका की ओर से खेल क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित “मुंबई महापौर चषक पॉवरलिफ्टिंग स्पर्धा – 2026” के पुरस्कार वितरण समारोह में मुंबई की महापौर रितू तावडे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मुंबई के खिलाड़ियों में ओलंपिक स्तर पर पदक जीतकर देश का तिरंगा फहराने की पूरी क्षमता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रतिभाशाली और उभरते खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।


दादर पश्चिम स्थित कीर्ती महाविद्यालय में मुंबई शहर पॉवरलिफ्टिंग असोसिएशन और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान महापौर ने यह भी घोषणा की कि विभिन्न महापौर क्रीड़ा स्पर्धाओं के लिए महानगरपालिका की ओर से अब कुल पांच करोड़ रुपये तक की वित्तीय तरतूद बढ़ाई गई है।


कार्यक्रम में डेक्कन एज्युकेशन सोसायटी के विश्वस्त एड. नील हेळेकर, महाराष्ट्र स्टेट पॉवरलिफ्टिंग असोसिएशन के सरचिटणीस एवं शिवछत्रपति क्रीड़ा पुरस्कार विजेता संजय सरदेसाई, सहचिटणीस संजय माधव, कीर्ती महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल मार्तंड, दादोजी कोंडदेव पुरस्कार विजेता दिलीप केळुसकर, मुंबई शहर पॉवरलिफ्टिंग असोसिएशन के अध्यक्ष महेश पेडामकर तथा सचिव समीर दळवी समेत अनेक खिलाड़ी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


महापौर ऋतु तावडे ने कहा कि मुंबई के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महानगरपालिका प्रतिबद्ध है। शहर के खेल मैदानों का विकास, आधुनिक जिम और प्रशिक्षण उपकरण उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं को और व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है।

■ महिला खिलाड़ियों की शानदार भागीदारी


प्रतियोगिता में 100 पुरुष खिलाड़ियों के साथ 47 महिला खिलाड़ियों ने भी विभिन्न वजन वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। महापौर ने महिला खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर भारी वजन उठाकर दुनिया के सामने अपनी ताकत साबित कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में एक ओर अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे, तो दूसरी ओर 147 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता तथा उभरते खिलाड़ी भी शामिल थे। इससे मुंबई और महाराष्ट्र की खेल संस्कृति का भविष्य मजबूत हाथों में होने का विश्वास बढ़ता है।


महापौर ने स्वयं को पूर्व खो-खो खिलाड़ी बताते हुए खिलाड़ियों से अपील की कि वे हार से घबराए बिना और अधिक जोश के साथ आगे बढ़ें।
समारोह में “स्ट्रॉंग वुमन ऑफ इंडिया” रुबी दास को सम्मानित किया गया। उनके खेलभावना और प्रदर्शन की महापौर ने विशेष सराहना की।

■ प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी


पुरुष वर्ग

सब जूनियर स्ट्रॉंग बॉय – आयर्न मॅटर (मुंबई शहर)
जूनियर स्ट्रॉंग बॉय – विराज पावसकर (मुंबई उपनगर)
सीनियर स्ट्रॉंग मैन – योगेश गुंड (मुंबई शहर)
मास्टर स्ट्रॉंग मैन – राजेश शेटे (मुंबई शहर)

महिला वर्ग

सब जूनियर गर्ल – सेजल बेलवलकर (मुंबई उपनगर)
जूनियर स्ट्रॉंग गर्ल – तन्वी शिंदे (मुंबई शहर)
सीनियर स्ट्रॉंग वुमन – सेजल मकवाना (मुंबई उपनगर)
मास्टर स्ट्रॉंग वुमन – रुबी दास (मुंबई शहर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता बदलापुर तहसील के शाहपुर...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- जनता पर महंगाई की दोहरी मार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...

दुकान में पानी मांगने के बहाने घुसा और iPhone 17 Pro लेकर हुआ फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के वडाला इलाके में कपड़े...

मुंबई के सरकारी जमीन पर बने जिमखानों की होगी जांच, लीज नियमों की होगी समीक्षा।

श्रीश उपाध्याय /मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार जल्द ही मुंबई...