मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई में गणेश विसर्जन के उत्साह के बीच साकीनाका इलाके में एक दुखद घटना घटी है। श्री गजानन मित्र मंडल की विसर्जन यात्रा जब खैरानी रोड इलाके से गुज़र रही थी, तभी एक ट्रॉली हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार देर रात करीब 1 बजे हुई।


खैरानी रोड पर एसजे स्टूडियो के सामने एक हाईटेंशन तार से एक छोटा तार नीचे लटक रहा था। यह तार सीधे विसर्जन ट्रॉली से टकराया, जिससे पाँच लोगों की करंट लगने से मौत हो गई।घायलों में बीनू शिवकुमार (३६) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तुषार गुप्ता (१८), धर्मराज गुप्ता (४४), आरुष गुप्ता (१२), शंभू कामी (२०) और करण कनौजिया (१४) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से बीनू शिवकुमार (३६) की इलाज के दौरान मौत हो गई।





Dukhad