मुंबई में बम धमाके की धमकी से हड़कंप।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बुधवार देर रात करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर दावा किया कि “आज मुंबई में बड़ा बम ब्लास्ट होने वाला है।” इतना कहने के बाद उसने तुरंत फोन काट दिया।

सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे कॉल को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने तत्काल महाराष्ट्र पुलिस और मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन लगातार बंद मिला।

फिलहाल मुंबई पुलिस की साइबर टीम और क्राइम ब्रांच कॉल करने वाले की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं। यह कॉल किसने और कहां से किया, इसकी गहन जांच की जा रही है।

धमकी के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस को आया कॉल; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

हिंदी भाषा संवाद ही नहीं, राष्ट्रीय एकता का सूत्र है : डॉ. दामोदर खड़से।

मुंबई वार्ता संवाददाता हिंदी पखवाड़े के अवसर पर सांस्कृतिक...

अनंत चतुर्दशी पर मुंबई में 36,240 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, पूरे उत्सव में 1.99 लाख प्रतिमाएं विसर्जित।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के व्यापक...

‘आज का कर्मवीर अवार्ड’ समारोह 27 सितंबर को।

■ मुंबई में लगेगा कर्मवीरों का मेला। मुंबई वार्ता संवाददाता...