मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ी राहत, सेंट्रल रेलवे CSMT-कल्याण रूट पर शुरू करेगा 12 नई एसी लोकल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के उपनगरीय रेल यात्रियों के लिए सेंट्रल रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कल्याण के मुख्य मार्ग पर जल्द ही 12 नई एसी लोकल ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इसके बाद इस रूट पर एसी लोकल सेवाओं की संख्या 80 से बढ़कर 92 हो जाएगी, जबकि सेंट्रल रेलवे के पूरे उपनगरीय नेटवर्क में एसी लोकल ट्रेनों की संख्या 108 से बढ़कर 120 हो जाएगी।


रेलवे प्रशासन ने बताया कि नई सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी। पिछले दो महीनों से एक एसी लोकल रेक बिना उपयोग के पड़ा था, जिसे अब यात्रियों की सुविधा के लिए सेवा में शामिल किया जाएगा। नई ट्रेनों का समय-सारिणी भी जल्द जारी की जाएगी।


इस निर्णय के तहत कुछ मौजूदा नॉन-एसी लोकल सेवाओं को बंद कर उनकी जगह एसी लोकल चलाई जाएंगी। खासतौर पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में CSMT-कल्याण मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर इन सेवाओं की योजना बनाई गई है।

■ यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे का जोर


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एसी लोकल बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है। एसी लोकल में ऑटोमैटिक दरवाजे होने के कारण यात्री फुटबोर्ड या खुले दरवाजे पर यात्रा नहीं कर सकते, जिससे चलती ट्रेन से गिरने जैसी दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।


इससे पहले 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) के अवसर पर सेंट्रल रेलवे ने हार्बर लाइन पर 14 नई एसी लोकल सेवाएं शुरू की थीं। अब मुख्य मार्ग पर भी एसी लोकल की संख्या बढ़ाकर उपनगरीय रेल सेवा को अधिक आधुनिक बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

■ कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी


हालांकि, कुछ यात्रियों ने नॉन-एसी लोकल सेवाओं को कम कर उनकी जगह एसी लोकल शुरू करने के फैसले पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे सामान्य लोकल ट्रेनों की उपलब्धता घट सकती है। यात्रियों की मांग है कि एसी लोकल का किराया आम लोगों की पहुंच में हो और सेवाएं समय पर संचालित की जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भुलेश्वर में भवन के मीटर केबिन और दुकानों में लगी आग, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में...

एमपीएससी औषध निरीक्षक पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या 11 हुई।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की ओर...

परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने के बाद छात्र ने दोस्त से कहा था, ‘मुझे पछतावा है’: पुलिस।

मुंबई वार्ता संवाददाता आईआईटी-बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र...