मुंबई में भारतीय कामगार सेना के सैकड़ों पदाधिकारी और कामगार भाजपा में शामिल, रविंद्र चव्हाण ने किया स्वागत।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय कामगार सेना के सहार कार्गो स्थित आयात-निर्यात विभाग के अध्यक्ष विजय गोसावी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों और कामगारों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव एवं विधायक योगेश सागर, अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के महासचिव सुहास माटे, भाजपा प्रदेश कामगार आघाड़ी के गणेश ताठे, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रविंद्र चव्हाण ने कहा कि पहले केंद्र और राज्य के अलग-अलग श्रम कानूनों के कारण कामगारों को न्याय मिलने में कठिनाई होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रम कानूनों में एकरूपता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों में समन्वय की कमी के कारण कामगारों के हित प्रभावित हुए हैं और उनके कल्याण के लिए सभी को एक मंच पर आना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो कामगारों, किसानों और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा में शामिल होने से किसी भी कामगार का नुकसान नहीं होगा, बल्कि उनके अधिकारों की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी।

अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के महासचिव सुहास माटे ने कहा कि संगठन न्यूनतम वेतन और वेतनवृद्धि सहित कामगारों की विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से वेतनवृद्धि का मुद्दा लंबित है। माटे ने आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल न होने के लिए पदाधिकारियों और कामगारों पर विभिन्न प्रकार के दबाव बनाए गए, लेकिन सभी ने उन दबावों को नजरअंदाज करते हुए भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया।

इस दौरान श्रीकांत घाग, दीपक वाघ, दान बहाद्दूर यादव, साई प्रसाद मोरजकर, नवनाथ जाधव, गिलबर्ट जोसेफ, सुरेश पाटील, अख्तर शेख, अभिजीत मुंडे और योगेश चव्हाण ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, संजय निकम की उपस्थिति में मयूर टकले सहित महाराष्ट्र राज्य माथाडी ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा रक्षक एवं जनरल कामगार यूनियन के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

NEET प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस सख्त, व्हाट्सऐप पर भेजी नोटिस; करीब 900 प्रदर्शनकारी FIR के दायरे में।

मुंबई वार्ता संवाददाता NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के...

लोकसभा में वर्षा गायकवाड़ का मोदी सरकार पर हमला, कहा- ‘कागजों तक सीमित हैं किसान योजनाएं’।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने...