मुंबई में भारी बारिश, पवई झील पूरी तरह भरी।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश हो रही है। रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक २४ घंटे की अवधि में मुंबई के सभी हिस्सों में भारी बारिश देखी गई। मुंबईकरों की प्यास बुझाने वाले बांध क्षेत्र में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। अब मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुंबई की महत्वपूर्ण कृत्रिम झीलों में से एक पवई झील पूरी तरह भर गई है। हालांकि इस झील का पानी पीने योग्य नहीं है, लेकिन इसका उपयोग मुख्य रूप से औद्योगिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इसलिए, इससे औद्योगिक क्षेत्र को लाभ होगा।

बृहन्मुंबई नगर निगम क्षेत्र की महत्वपूर्ण कृत्रिम झीलों में से एक पवई झील आज सुबह करीब ६ बजे भरने और बहने लगी। ५४५ करोड़ लीटर जल संग्रहण क्षमता वाली इस झील का पानी पीने योग्य न होने के कारण इसका उपयोग मुख्य रूप से औद्योगिक उद्देश्यों तथा आरे डेयरी कॉलोनी में पीने के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

नगर निगम के जल अभियांत्रिकी विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले दो दिनों में इस झील के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के कारण झील ओवरफ्लो हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...

पुणे के पाबे घाट में दर्दनाक हादसा: 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस, मुंबई के दो युवाओं की मौत, 18 घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे जिले के राजगढ़ तालुका स्थित...