मुंबई में मानसून की तैयारी तेज: सभी एजेंसियां समन्वय के साथ रहें सतर्क – मनपा आयुक्त भूषण गगराणी

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

आगामी मानसून के मद्देनज़र मुंबई में संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए सभी सरकारी एजेंसियों को बेहतर योजना और आपसी समन्वय के साथ तैयार रहने के निर्देश बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त भूषण गगराणी ने दिए हैं।

इस संबंध में मुंबई शहर और उपनगर क्षेत्र की विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आज महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित की गई।बैठक में मुंबई उपनगर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा, मुंबई शहर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षा तथा अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी, अतिरिक्त आयुक्त (प्रोजेक्ट) अभिजीत बांगर, अतिरिक्त आयुक्त (पूर्व उपनगर) अविनाश ढाकणे सहित महानगरपालिका के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया। इनमें मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, मेट्रो और मोनोरेल प्रशासन, भारतीय मौसम विभाग, भारतीय तटरक्षक बल, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), मुंबई पुलिस, म्हाडा, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) और बेस्ट के अधिकारी शामिल थे।बैठक के दौरान आयुक्त भूषण गगराणी ने निर्देश दिया कि मानसून के दौरान वर्षा जल की निकासी तेज़ और प्रभावी तरीके से हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। रेलवे क्षेत्रों में चल रहे कार्यों के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया। साथ ही मेट्रो प्रशासन को भी अपने-अपने स्टेशनों के भौगोलिक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त क्षमता वाले पानी निकालने के पंप लगाने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने भारतीय मौसम विभाग से भी अनुरोध किया कि भारी बारिश की संभावना के संबंध में संबंधित एजेंसियों को समय रहते पूर्व सूचना दी जाए, ताकि आवश्यक तैयारियां समय पर की जा सकें। इसके साथ ही महानगरपालिका क्षेत्र की सभी खतरनाक इमारतों का सर्वे मानसून से पहले पूरा करने और जिन इमारतों में रहने वाले लोगों को स्थानांतरित करना आवश्यक है, वहां निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

घाटकोपर में हाल ही में हुई होर्डिंग दुर्घटना का उल्लेख करते हुए आयुक्त ने सभी एजेंसियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगे होर्डिंग्स का सर्वे करने और उनकी संरचना की मजबूती की जांच करने के निर्देश भी दिए। साथ ही न्यायालय के आदेश के अनुसार महानगरपालिका की होर्डिंग नीति का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक की शुरुआत में महानगरपालिका के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के निदेशक महेश नार्वेकर ने कंप्यूटर प्रस्तुति के माध्यम से मानसून के लिए की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। वहीं उप आयुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) शरद उघडे ने मानसून के दौरान फैलने वाली संभावित बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी साझा की।

बैठक में महानगरपालिका के वर्षा जल निकासी विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों, शहर की खतरनाक इमारतों की स्थिति और उनसे संबंधित कार्रवाई पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, मेट्रो और बेस्ट प्रशासन की ओर से भी मानसून की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला पश्चिम में दिनदहाड़े फायरिंग: पुराने विवाद में बदले की कार्रवाई, स्थानीय गुंडा गंभीर घायल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के मुंबई के कुर्ला पश्चिम...

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...