मुंबई में विवाह के बाद महिला पर अत्याचार,भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक गिरफ्तार,कई बार कराया था गर्भपात।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के मालाड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति, भोजपुरी फिल्म निर्देशक पर मानसिक, शारीरिक ,मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसके पति ने कई बार जबरन उसका गर्भपात कराया और उसके गहने तक हड़प लिए। इस मामले में कुरार पुलिस ने महिला के पति भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक धीरज ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2022 को धीरज देवेंद्र ठाकुर से हुई थी। शादी हिंदू रीति-रिवाज़ों से हुई, लेकिन पति के परिवार या रिश्तेदारों में से कोई भी शादी में नही आया। शादी के समय, महिला के माता-पिता ने करीब तीन लाख रुपये के आभूषण और घरेलू सामान दिए। इनमें सोने-चाँदी के गहने, फर्नीचर, बर्तन और अन्य सामान शामिल थे। शादी के बाद महिला अपने पति के साथ गोरेगांव और नालासोपारा में अलग-अलग जगहों पर किराये के घरों में रहने लगी।

उसका आरोप है कि पति धीरज उसे स्थायी घर नहीं देता था ! और अक्सर होटल और लॉज़ में लेकर जाता था। इसी दौरान उसने कई बार महिला को जबरन गर्भपात की गोलियाँ भी खिलाईं।उसने बताया कि पति धीरज ने मेरे साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और तीन बार जबरन मेरा गर्भपात कराया। मेरे गहने भी उसने अपने पास रख लिए और मुझे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। जुलाई 2025 में पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और धमकाया। अगस्त 2025 में भी विवाद हुआ और महिला को गोरेगांव पुलिस की मदद लेनी पड़ी जहां पुलिस ने मात्र NC लेकर पीड़िता को भेज दिया ! जिसके बाद पीड़िता अपनी बहन के घर क़ुरार क्षेत्र में रहने आई और कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दोनों की काउंसलिंग भी हुई। लेकिन हालात नहीं सुधरे बल्कि पीड़िता को और तकलीफ होने लगी जिसके बाद हारकर उसने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावड़े से मदद की गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और मामला कुरार पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आईपीसी की संबंधित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।और भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक धीरज ठाकुर को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।आरोपी धीरज ने : चेम्पियन (2018), समाज में परिवर्तन (2022), पांच मेहरिया (2022), मनी बैक (2022 शार्ट फिल्म ), डंस (2025),निर्भया, मंगलफेरा, हुनर जैसी कई भोजपुरी फ़िल्म में काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...