मुंबई में सुबह से बारिश, मुंबई-ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; मौसम विभाग ने जताई हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई और उपनगरों में रविवार तड़के से बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। इसी बीच, भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में मानसून गतिविधियां और तेज होने का अनुमान है।


IMD ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, समुद्र तटों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा यात्रा से पहले मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है।


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 23 से 25 जून के बीच मुंबई और कोंकण क्षेत्र में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कई इलाकों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आरे कॉलोनी को मिलेगा बीएमसी अस्पताल, 30 साल के लिए मुफ्त हस्तांतरण को मंजूरी की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी...

बेस्ट की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, 2,788 में से सिर्फ 4 बसें चलीं; 25 लाख यात्री बेहाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की 12...